यह पेंटिंग तो आपको याद ही होगा यदि आपने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म तारें जमीं पर देखी होगी। इस चित्र को बनाने वाले चित्रकार का नाम है समीर मण्डल आज के इस लेख में हम उसी अद्भुत चित्रकार के बारे में चर्चा करेंगे।

          भारत और विश्व के प्रसिद्ध और श्रेष्ठतम जलरंग चित्रकारों में गिने जाने वाले समीर मण्डल मूल रूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल के है। इनका जन्म 1952 में हुआ था और इनकी कला शिक्षा भी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एन्ड क्राफ्ट, कोलकाता में ही हुई थी, वर्तमान में यह मुंबई में रहते हैं। इन्होंने जल रंग (Water Colour) चित्रण के क्षेत्र में किए गए अपने नए सफल अद्भुत प्रयोगों के लिए अपार ख्याति अर्जित की है।


          समीर मण्डल ने अपने जल रंग चित्रों को तैल चित्रों (Oil Colour) की विशेषताओं के साथ संपन्न किया, जिसकी इससे पहले किसी के द्वारा कल्पना भी नहीं की गई थी। उन्होंने तेल चित्रों का गहन अध्ययन किया एवं तैल चित्रों की विशेषताओं, उनमे निहित गुणवत्ता, चित्रों में उनकी प्रचुरता ओर उनके तत्वों को अपने जल रंग चित्रों में सफलतापूर्वक उतारा।

            तैल रंग के चित्रों की विशेषताओं को आत्मसात करते हुए भी इनके जलरंग चित्रों ने कभी अपनी मौलिकता नहीं खोई। इन्होंने आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म तारें जमीं पर के लिए दो चित्र भी बनाए थे और उसमें छोटा सा अभिनय भी किया था।

https://biswajeetk1.blogspot.com/2021/08/blog-post_16.html

Leave a comment